aaj ka rashifal : 25 मई 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव, अवसर और सावधानियों का संकेत दे रहा है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्रहों की स्थिति आपके करियर, स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक मामलों पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)
आज आपमें ऊर्जा और पराक्रम की कमी नहीं रहेगी। कामों को तेज़ गति से पूरा करने का दिन है, लेकिन दूसरों पर अंधा विश्वास न करें। अपनी बातचीत पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है। करियर में स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापार में अच्छी तेज़ी दिखेगी।

जरूरी टिप: कम बोलें, ज्यादा सुनें।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: किसी मंदिर में सुगंधित धूप दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ छोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में उधार लेकर निवेश करने से बचें। जल्दबाजी कोई भी फैसला न लें।

जरूरी टिप: धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर में तुलसी अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini)
मेहनत रंग लाएगी। करियर में तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने कोर्ट केस में फायदा हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। व्यापारिक काम आसानी से बनेंगे।
जरूरी टिप: अहंकार से बचें।
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
प्रॉपर्टी या घरेलू मामलों में लाभ का योग है। उत्साह से भरे दिन में शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध पर काबू रखें। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और व्यापार में मुनाफा अच्छा रहेगा।

जरूरी टिप: नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

सिंह राशि (Leo)
मानसिक तनाव कम होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से अच्छी खबर आ सकती है। उधार-लेनदेन से बचें। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। व्यापार में फैसले सोच-समझकर लें।

जरूरी टिप: धैर्य रखें।
शुभ रंग: लाल
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (Virgo)
आज खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े काम बनेंगे। करियर के फैसले में जल्दबाजी न करें। संतान से सुख मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में फायदा संभव है।
जरूरी टिप: गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: बादामी
उपाय: गरीब को चावल दान करें।
तुला राशि (Libra)
उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कामों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार को ज्यादा समय दें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक काम आसानी से संपन्न होंगे।
जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: गरीब को आटे का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नेतृत्व क्षमता निखरेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, सावधानी बरतें।

जरूरी टिप: क्रोध नियंत्रित करें।
शुभ रंग: मरून
उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में स्थिति सुधरेगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

जरूरी टिप: आलस्य त्यागें।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: मंदिर में मिसरी दान करें।

मकर राशि (Capricorn)
लोगों से अनावश्यक बहस से बचें। काम सावधानी से करें। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में फैसले सोचकर लें।
जरूरी टिप: नकारात्मकता दूर रखें।
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: गरीब को फल दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
काम से संबंधित यात्रा संभव है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नकारात्मक सोच से बचें। खान-पान संतुलित रखें। व्यापार में धन लाभ होगा।
जरूरी टिप: गुस्सा नियंत्रित करें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मीन राशि (Pisces)
किसी को पैसा उधार देने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है। हर काम सावधानी से करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अहंकार न बढ़ने दें। व्यापार में सतर्क रहें, नुकसान की आशंका है।
जरूरी टिप: कम बोलें।
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
आज का सामान्य उपाय:
परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सोमवार को व्रत रख सकते हैं। शिव मंदिर में जल, बेलपत्र और सुगंधित द्रव्य अर्पित करें।







